BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 7:32 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में 348 आवेदन प्राप्त, 112 का मौके पर निराकरण, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बूढ़ा सहित विभिन्न गांवों का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम बूढ़ा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 348 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 112 का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, शेष 236 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, एसडीएम स्वाती तिवारी, जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कलेक्टर सिंह ने ग्राम दोरवाड़ा में प्राथमिक कृषि साख संस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जानकारी ली और हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विद्यालय में विद्यार्थियों से की चर्चा, साथ किया भोजन-
ग्राम लसूडिया राठौर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित मौजूद रहे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई को लेकर चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भोजन किया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

इसी गांव में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के हितग्राही पिंटू कुमार प्रजापति की झीणिवार फूड्स एंड स्पाइसेस इकाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इकाई की गतिविधियों एवं योजना के लाभ से संबंधित जानकारी ली।

पंचायत भवन का भी किया निरीक्षण-
ग्राम बादपुर में कलेक्टर सिंह ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा ग्राम मुंदड़ी, सिंदपन, डोडियामीणा, ढाबला, कामलिया, तालाब पिपलिया, लिम्बावास, रीछा, तुरकिया, देवरी, चीताखेड़ी, बैलारा, काल्याखेड़ी गुजरान, चिल्लौद पिपलिया, नापाखेड़ा, सुदवास, काचरिया कदमाला, गर्रावद, फोसरी, रणायरा, गरनाई, दोबड़ा, सरवानिया, संजीत एवं अरनिया जटिया सहित विभिन्न गांवों का भी भ्रमण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE