BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 7:38 pm
BIG REPORT : जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा, कोषालय अधिकारी ने ओपीडी, वार्ड, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं देखीं, 30 में से 25 सफाई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय नीमच का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न वार्डों, ओपीडी सहित स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में अधिकांश चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान आयुष्मान सेंटर एवं सोनोग्राफी सुविधा संचालित मिली। ओपीडी में 53 मरीज उपस्थित पाए गए तथा गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की जा रही थी। टीकाकरण केंद्र में स्टाफ उपस्थित मिला और बच्चों का निर्धारित समय के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान लगभग 75 बच्चों को टीके लगाए जाना बताया गया।

आयुष विंग के पंचकर्म थेरेपी सेंटर में चिकित्सक उपस्थित मिलीं। सेंटर में दवाइयों का स्टॉक पूर्ण एवं व्यवस्थित पाया गया। वहीं, टेलीमेडिसिन सेंटर के माध्यम से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

30 में से 25 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित-
निरीक्षण के दौरान कुछ चिकित्सक अपने निर्धारित कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार अस्पताल में स्वीकृत 30 सफाई कर्मचारियों में से केवल 5 कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि 25 अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल की स्वच्छता एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के संबंध में तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

एचआईवी परामर्श केंद्र में भी नोडल अधिकारी अनुपस्थित-
एचआईवी परामर्श केंद्र के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिले में एचआईवी से संबंधित 2000 से अधिक मरीज होने के कारण नियमित काउंसलिंग, फॉलोअप एवं उपचार संबंधी सेवाओं की निरंतरता महत्वपूर्ण है। इस संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

निरीक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों एवं की गई अनुशंसाओं से संबंधित प्रतिवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्रेषित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE