BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 7:51 pm
KHABAR : फोरलेन पर कंटेनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक घायल, रतलाम में डीआईजी ने अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल, कंटेनर जब्त, ड्राइवर को हिरासत में लिया, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। नामली में कृषि उपज मंडी के सामने फोरलेन पर शुक्रवार को कंटेनर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भेरुलाल जाट घायल हो गए। इसी दौरान जावरा से रतलाम आ रहे रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने दुर्घटना देख अपना वाहन रुकवाया। उन्होंने घायल को अपनी कार से तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया।


दुर्घटना में पंचेड़ निवासी भेरुलाल पिता केशव जाट को सिर में चोट आई है। जानकारी के अनुसार वे अपने गांव पंचेड़ जा रहे थे। इसी दौरान जावरा की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक आरजे 41 जीबी 1468 ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


डीआईजी निमिष अग्रवाल भी उसी समय वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने भीड़ देखकर कार रुकवाई और घायल को देखा। इसके बाद अपने ड्राइवर और गनमैन के साथ कार से घायल को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कंटेनर चालक भी मौके पर रुका रहा।


घायल को भेजने के बाद लिफ्ट लेकर पहुंचे डीआईजी
घायल को मेडिकल कॉलेज भेजने के बाद डीआईजी ने अपनी कार ड्राइवर और गनमैन के साथ रतलाम भेज दी। इसके बाद उन्होंने फोरलेन पर एक बुलेट सवार से लिफ्ट ली और खुद बाइक पर बैठकर रतलाम पहुंचे।


डीआईजी ने बताया कि घायल को तुरंत उपचार दिलाना जरूरी था। इसलिए उन्होंने अपनी कार से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया।


कंटेनर जब्त, ड्राइवर को हिरासत में
घटना की सूचना डीआईजी ने नामली थाना पुलिस को फोन पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया। नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE