BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2026, 11:26 am
KHABAR : उज्जैन में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, मिट्टी के गणेश की बढ़ी मांग, 2 से 10 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार, 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। गणेशोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मिट्टी से बने गणेश लोगों की पसंद बन रहे हैं। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक शुद्ध मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी है।


मूर्तिकार मिट्टी को आकार देकर गणेश जी के अलग-अलग मनमोहक स्वरूप तैयार करने में जुटे हैं। दो से 10 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जिन्हें गणेशोत्सव के दौरान 14 सितंबर को विराजमान किया जाएगा।


मूर्तिकार त्रिलोक ठाकुर बताते हैं कि वे मूर्ति कला की चौथी पीढ़ी से जुड़े हैं। बचपन से ही प्रतिमाएं बनाने का काम कर रहे हैं। वे पूरी तरह शुद्ध मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार करते हैं। प्रतिमाओं को सजाने में प्राकृतिक और देसी रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।


उनका कहना है कि मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग से विसर्जन के बाद पर्यावरण और नदियों को नुकसान कम होता है। इसी उद्देश्य से लोगों को मिट्टी के गणेश स्थापित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बार बाजार में पारंपरिक प्रतिमाओं के साथ आकर्षक और अलग थीम वाले गणेश जी के स्वरूपों की भी मांग है।


भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण की पसंद
गणेश प्रतिमा खरीदने पहुंच रहे श्रद्धालु भी पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोग प्रतिमाओं को देखकर उनके निर्माण में इस्तेमाल मिट्टी और रंगों की जानकारी ले रहे हैं।


कई श्रद्धालु पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शुद्ध मिट्टी से बनी प्रतिमा खरीदना पसंद कर रहे हैं। मूर्तिकार के अनुसार, इस वर्ष उज्जैन शहर में करीब लाखों प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जिनमें से करीब 50 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।


रंगों के दाम बढ़े, फिर भी प्रतिमाओं की कीमत में सिर्फ 2 प्रतिशत तक इजाफा
त्रिलोक ठाकुर के अनुसार, कच्चे माल और विशेष रूप से रंगों के दाम बढ़े हैं। जिस रंग की कीमत पहले करीब 1500 रुपए किलो थी, वह अब 2000 रुपए किलो तक पहुंच गई है। इसके बावजूद ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए प्रतिमाओं के दाम में करीब 2 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी की गई है।


त्रिलोक ठाकुर को शासन की ओर से ‘कला श्री’ पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2007 में वे सरकार की ओर से दुबई प्रदर्शनी में भी गए थे। वहां उनकी बनाई कलाकृतियों, विशेषकर पक्षियों की कलाकृतियों का करीब 70 से 80 प्रतिशत माल बिक गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE