मनासा। सांदीपनि विद्यालय मनासा की कक्षा 10वीं की छात्रा मनीषा कुंवर बापूसिंह का 17 वर्ष आयु वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सीहोर में 7 से 11 सितंबर 2026 तक किया गया।
विद्यालय के लिए यह उपलब्धि विशेष है, क्योंकि वेटलिफ्टिंग में बालिका वर्ग से राज्य स्तर पर चयनित होने वाली मनीषा विद्यालय की पहली छात्रा है। इससे पहले संभाग स्तर पर विद्यालय की 5 बालिकाओं एवं 2 बालकों का चयन हुआ था।
मनीषा के राज्य स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा मनीषा कुंवर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। यह जानकारी विद्यालय के वेटलिफ्टिंग कोच दिनेशचंद्र धाकड़ ने दी।