चित्तौड़गढ़। थाना बस्सी क्षेत्र से दो नाबालिग बालकों के गुम होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दोनों को तलाश कर दस्तयाब कर लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना बस्सी पर दो नाबालिग बच्चों के पलायन/गुम होने के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेमसिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर दोनों गुमशुदा नाबालिग बालकों की तलाश कर उन्हें दस्तयाब कर लिया।
इसके बाद दोनों नाबालिगों को थाना बस्सी के बाल कल्याण अधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति, चित्तौड़गढ़ के समक्ष पेश किया गया। समिति के निर्देशानुसार दोनों को बाल सम्प्रेषण गृह में जमा कराया गया।
पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रेमसिंह, एएसआई हंसराज, कांस्टेबल मटुल, नन्दकिशोर और हरप्रीत सिंह शामिल रहे।