BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2026, 3:50 pm
BIG NEWS : नीमच जिला पुलिस लाइन को मिला नया रक्षित निरीक्षक, विक्रमसिंह भदौरिया देवास स्थानांतरित, दतिया से अजय सिंह की नीमच में पदस्थापना, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने जारी किया तबादला आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नीमच जिला पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक पद पर बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी तबादला आदेश के अनुसार नीमच के वर्तमान रक्षित निरीक्षक विक्रमसिंह भदौरिया का स्थानांतरण देवास किया गया है। वहीं अजय सिंह को दतिया से स्थानांतरित कर नीमच का नया रक्षित निरीक्षक बनाया गया है।

पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में कई निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में नीमच जिला पुलिस लाइन की जिम्मेदारी अब अजय सिंह संभालेंगे।

रक्षित निरीक्षक का पद जिला पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। पुलिस बल की व्यवस्था, अनुशासन, प्रशिक्षण, परेड सहित अन्य विभागीय व्यवस्थाओं के संचालन में रक्षित निरीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

अजय सिंह के जल्द ही नीमच पहुंचकर कार्यभार संभालने की संभावना है। वहीं, विक्रमसिंह भदौरिया देवास में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ नीमच जिला पुलिस लाइन को नया नेतृत्व मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE