शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा निवासी पुष्पेंद्र लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नी के संबंध में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी राधा लोधी को ग्राम रैपुरा, तहसील पिछोर निवासी शिवेंद्र लोधी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पुष्पेंद्र का कहना है कि उसकी पत्नी अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। वहीं उनकी बेटी सौम्या लोधी फिलहाल उनके साथ रह रही है, जिसका भरण-पोषण वह स्वयं कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पत्नी द्वारा उसके खिलाफ झूठी शिकायतें भी की जा रही हैं। उसका कहना है कि मामले को लेकर भौंती थाने में शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित सुनवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
आवेदन में शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।