BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2026, 6:09 pm
KHABAR : 17 सितम्बर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान- 2026, जनकल्याण और जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ने के साथ सुशासन एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न जनसेवा, जनकल्याण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को कलेक्टर कार्यालय, नीमच में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर के साथ होगा। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में ‘25 साल, 25 कहानियां’ प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया जाएगा।

अभियान के दौरान ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। एनसीडी कैंप सहित स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

शाम 7 बजे होगा ‘आशीर्वाद का दिया जलाना’ कार्यक्रम-
17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया जलाना’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत किलेश्वर महादेव मंदिर, प्रधानमंत्री आवास, प्राचीन बावड़ियों, अमृत सरोवर, स्वामित्व हितग्राहियों, स्वतंत्रता सेनानी मूर्तियों एवं प्रमुख चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के घरों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

अभियान के तहत नगर निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों को गति देने के साथ नागरिकों को सुशासन और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE