नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल एवं त्वरित कार्रवाई से जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए दो हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का लाभ दिलाया गया।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम मोवरन, तहसील जावद निवासी मंजू बाई बंजारा तथा ग्राम बर्डी, तहसील जावद निवासी घीसालाल ने सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर चंद्रा ने दोनों प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में 10 सितम्बर 2026 को मंजू बाई बंजारा को 2 लाख रुपये तथा घीसालाल को 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान किया गया। इस प्रकार दोनों हितग्राहियों को कुल 4 लाख रुपये का हितलाभ प्राप्त हुआ।
कलेक्टर चंद्रा की पहल से दोनों हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।