नीमच। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न तहसीलों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
17 वर्ष आयु वर्ग में पहला मुकाबला मनासा और नीमच के बीच खेला गया, जिसमें नीमच की टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद नीमच तहसील और जावद तहसील के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नीमच तहसील विजेता रही, जबकि जावद तहसील की टीम उपविजेता रही।
इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में भी नीमच तहसील ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जावद तहसील उपविजेता रही।
अधिकारियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी
प्रतियोगिता के दौरान संकुल प्राचार्य श्रीमती स्मिता शर्मा, जावद तहसील के समन्वयक कन्हैयालाल राठौड़, नीमच तहसील से प्रकाश सिंह राठौड़ एवं मुकेश जैन, मनासा से चौनसिंह पवार सहित जिला स्तर से भारत सिंह परिहार और अजय नागोरी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए पीटीआई एवं खेल शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।