BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2026, 7:56 pm
KHABAR : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1538 प्रकरणों का निराकरण, 21 खंडपीठों में 357 लंबित और 1181 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का हुआ निपटारा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय विजय सिंह कावछा, विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार सक्सेना, जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, रश्मि मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बौरासी, न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. रेखा मरकाम, अंकिता गुप्ता खाड़े, विशाल खाड़े, रूपल गुप्ता, विष्णु दुबे, राजेश्वरी जर्मन, रिया मानधन्य, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मनीष जोशी, अधिवक्तागण, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, खंडपीठ सदस्य, एलएडीसीएस, पैरालीगल वालेंटियर्स एवं न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद जिले में गठित 21 खंडपीठों में लोक अदालत की कार्यवाही शुरू हुई, जो शाम 5.30 बजे तक चली।

357 लंबित प्रकरणों का निराकरण-
लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 478 प्रकरण रेफर किए गए थे। इनमें से 357 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिससे 714 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

निराकृत प्रकरणों में मोटरयान दुर्घटना के 11 मामलों में 42 लाख 45 हजार रुपये का अवार्ड पारित किया गया। चेक अनादरण के 125 प्रकरणों में 2 करोड़ 57 लाख 20 हजार 940 रुपये का अवार्ड पारित हुआ। वहीं शमनीय आपराधिक मामलों के 121 प्रकरणों में 12 लाख 11 हजार 12 रुपये का अवार्ड पारित किया गया।

इसके अतिरिक्त 39 अन्य सिविल प्रकरण, विद्युत अधिनियम के 26 प्रकरण तथा 26 पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों सहित कुल 357 लंबित मामलों का निराकरण किया गया।

1181 प्रीलिटिगेशन प्रकरण भी निपटे-
नेशनल लोक अदालत में कुल 4119 प्रीलिटिगेशन प्रकरण रेफर किए गए थे। इनमें से 1181 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन मामलों में कुल 24 लाख 27 हजार 668 रुपये की वसूली हुई तथा 1181 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE