नीमच। विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार 13 सितम्बर 2026 को 11 केवी महू रोड फीडर पर मेंटेनेंस एवं सड़क पर चल रहे लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
शटडाउन के दौरान जियो पंप के आगे का क्षेत्र, स्टार सिटी कॉलोनी एवं उदय विहार कॉलोनी की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत कंपनी ने बताया कि कार्य की स्थिति के अनुसार शटडाउन की अवधि में आवश्यकतानुसार बढ़ोतरी या कमी की जा सकती है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।