BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2026, 11:28 am
KHABAR : गणेशोत्सव, पंडालों में दिखेगी आस्था की झलक, कहीं शिवाजी दरबार तो कहीं नाट्य मंचन, 11 फीट अष्टभुजा और 15 फीट चिंतामणि गणेश आकर्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। गणेशोत्सव शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। शहर के प्रमुख पंडालों में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस बार कहीं 11 फीट के अष्टभुजा गणेश तो कहीं 15 फीट के चिंतामणि गणेश आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पंडालों की सजावट से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों तक में अलग-अलग थीम देखने को मिलेगी।

रंजीत चौक पर पूरा पंडाल चिंतामणि गणेश की थीम पर तैयार किया जा रहा है। यहां पुणे से करीब 15 फीट ऊंची चिंतामणि गणेश प्रतिमा लाई जाएगी। गणेशजी 12 दिनों तक विराजेंगे। स्थापना के पहले दिन ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं को अलग-अलग प्रसादी बांटी जाएगी। अनंत चतुर्दशी पर मंच लगाकर शहर की झांकियों और शोभायात्राओं का स्वागत होगा।

पुराने कलेक्टोरेट में शिवाजी दरबार
पुराने कलेक्टोरेट क्षेत्र में फ्रेंड्स ग्रुप 21वां गणेशोत्सव आयोजित करेगा। यहां नंदुरबार से 13 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा लाई जा रही है। पंडाल को छत्रपति शिवाजी महाराज के दरबार की थीम पर सजाया जा रहा है। अंदर शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं के साथ उनके ऐतिहासिक स्वरूप को दर्शाया जाएगा। संगीतमय आरती और प्रसादी मुख्य आकर्षण रहेंगे।

एमजी रोड पर 53वां आयोजन
एमजी रोड ओटला ग्रुप यानी युवा व्यापारी संघ इस बार 53वां गणेशोत्सव मनाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी अब तीसरी पीढ़ी संभाल रही है। करीब 6 फीट की गणेश प्रतिमा स्थानीय व्यापारी से ही ली जाएगी। संघ का कहना है कि स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा बाहर से नहीं लाई जाती।

यहां रोज गणेश अभिषेक के साथ धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर स्थानीय कलाकारों की नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। संघ ने 2014 में झांकी के बजाय लगातार 10 दिन मंचीय कार्यक्रम शुरू किए थे।

झंडा चौक पर अष्टभुजा गणेश
झंडा चौक पर बड़वानी धरोहर ग्रुप 11 फीट ऊंची अष्टभुजा गणेश प्रतिमा स्थापित करेगा। बुरहानपुर से आने वाली यह प्रतिमा मिट्टी से तैयार की जा रही है। वर्ष 2021 में 40 युवाओं से शुरू हुआ यह आयोजन अब छठवें वर्ष में पहुंच गया है। करीब 200 कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालेंगे।

यहां रात 9 से 11.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार महर्षि वाल्मीकि के जीवन, संघर्ष और संदेश पर विशेष प्रस्तुति तैयार की जा रही है। इसके साथ खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या, शोभायात्रा और बड़वानी टैलेंट हंट भी आयोजित होगा।

कालिका मंदिर में 10 साल बाद उत्सव
पाला बाजार स्थित मां कालिका मंदिर में करीब 10 साल बाद 10 दिनी गणेशोत्सव आयोजित किया जाएगा। 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा की स्थापना होगी और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया जाएगा। भावेश यादव और उनकी टीम भगवान गणेश और भारतीय संस्कृति पर आधारित विशेष प्रस्तुतियां देगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE