देवास। बाबा नीम करोली महाराज के महानिर्वाण दिवस के अवसर पर संस्थान की ओर से भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक महाप्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान बाबा नीम करोली महाराज के प्रति श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उनके बताए सेवा, प्रेम, भक्ति और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
संस्थान के सदस्यों ने बताया कि महाप्रसादी का आयोजन बाबा नीम करोली महाराज के विचारों और उनके सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा के विचार आज भी समाज को प्रेम, सेवा और मानवता की राह दिखाते हैं।