BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2026, 5:37 pm
KHABAR : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, नीमच में भाजपा ने गिनाए कार्यक्रम, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान को लेकर रविवार को नीमच के भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सिसोदिया ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने और सेवा कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को रक्तदान शिविरों के साथ होगी। इसी दिन शाम 7 बजे बूथ स्तर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।

2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं और ‘आंगन मिलन सेवा’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां भी साझा की जाएंगी।

सिसोदिया ने बताया कि 17 सितंबर को प्रदेश के करीब 50 लाख स्वामित्वधारी एवं पट्टाधारी लोगों की भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा ‘सेवा सेतु शिविरों’ के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने पर जोर रहेगा।

7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा के साथ पदयात्रा, साइकिल यात्रा और मोटरसाइकिल यात्राएं आयोजित की जाएंगी। ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ में 250 मोटरसाइकिलों पर 500 यात्रियों के शामिल होने की जानकारी भी दी गई।

अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन, सेवा, संवाद’ कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। भाजपा ने अभियान के जरिए सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE