नीमच। उभरता राठौर समाज द्वारा प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित करने की परंपरा कई वर्षों से जारी है। इसी क्रम में वर्ष 2026 का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार, 20 सितंबर 2026 को नीमच टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा।
समाज के युवा प्रवक्ता अर्जुन राठौर जवासा ने बताया कि समारोह में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना है।
उभरता राठौर समाज के इस प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।