नीमच। मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के अंतर्गत नीमच विधानसभा क्षेत्र के 10 महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधाजनक होने के साथ ही गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
स्वीकृति पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि नीमच विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नीमच विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे तथा विकास की गति आगे भी बनाए रखी जाएगी।