BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2026, 10:57 am
KHABAR : शिवपुरी में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 सेवा कार्यक्रम, रक्तदान से लेकर स्वच्छता एवं जनकल्याण तक होंगे आयोजन, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिवपुरी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 13 सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन को बनाया गया।

अभियान की रूपरेखा को लेकर स्थानीय नक्षत्र गार्डन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने अभियान की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की।

भाजपा जिलाअध्यक्ष जसमंत जाटव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा यात्रा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘विकसित भारत दर्शन’, ‘सेवा से रंगोली उत्सव’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज’ एवं ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जनसेवा को बनाया अभियान का केंद्र
अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड संबंधी सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के सम्मान, दिव्यांगजनों की सेवा तथा जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद को भी अभियान में विशेष महत्व दिया गया है।

भाजपा संगठन का उद्देश्य सेवा कार्यों को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE