BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2026, 2:46 pm
KHABAR : उज्जैन में मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन की प्रांतीय बैठक, सालभर की गतिविधियों की समीक्षा, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन संस्था की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान, भरतपुरी में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन की वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री वैद्य एसएन पांडे ने दीप प्रज्वलित कर भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ की। प्रांतीय अध्यक्ष वैद्य विनोद वैरागी ने उज्जैन के अलावा इंदौर, देवास, नीमच, सागर, विदिशा, भिंड, ग्वालियर, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर, भोपाल और राजगढ़ से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया।


बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों से संगठन की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी ली गई। आगामी गतिविधियों और संगठन के विस्तार को लेकर प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए। विदिशा में हुई पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई को संतोषजनक मानते हुए उसकी पुष्टि की गई।


वैद्य एसएन पांडे ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के समन्वय से चिकित्सकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने इन्हें नए चिकित्सकों के लिए स्वर्णिम अवसर बताते हुए कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा का विस्तार दुनिया के 50 देशों तक हो चुका है।


प्रांतीय कोषाध्यक्ष वैद्य आशीष शर्मा ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं, विदिशा में पिछली बैठक के सफल आयोजन और शाखा में सदस्य संख्या बढ़ने पर जिला अध्यक्ष वैद्य रघुराज चतुर्वेदी को 10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। यह चेक निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष वैद्य वासुदेव कबरा ने जिला आयुर्वेद सम्मेलन, विदिशा के नाम से दिया।


बैठक में वैद्य नीरज व्यास, इंदौर; बीएल वर्मा, देवास; वैद्य वासुदेव नर्वानिया, भिंड; वैद्य भवनेश जोशी, उज्जैन; वैद्य विश्वनाथ चतुर्वेदी, विदिशा; वैद्य सुनील पाटीदार, खरगोन; वैद्य वीडी शर्मा, शाजापुर और वैद्य मुकेश कुमार जाटव, राजगढ़ सहित अन्य प्रतिनिधियों ने संगठन को लेकर सुझाव दिए। सभी सुझावों को बैठक में स्वीकार किया गया।


बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष वैद्य विनोद वैरागी ने की। संचालन वैद्य अजय कीर्ति जैन ने किया, जबकि आभार वैद्य चंद्र शर्मा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE