खरगोन। 16 सितंबर को खरगोन में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर कसरावद के ग्राम खामखेड़ा में महिलाओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता मीणा, मोनिका राजपूत, कसरावद तहसील अध्यक्ष दुर्गा बाई, कमला बाई यादव, बीनू बाई, गायत्री यादव, जयश्री छापरिया, भागवत बाई, राधा बाई, गंगा बाई छापरिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं।
बैठक में महिलाओं ने अपने हक-अधिकार, फसलों के उचित मूल्य, खेतों के रास्ते और अन्य विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। महिलाओं ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन किसानों की बात नहीं सुनता है, तो घर-गृहस्थी का काम छोड़कर अब हमें आगे आकर अपनी लड़ाई लड़ने का संकल्प लेना होगा।