शाजापुर। जिले के अवंतीपुर बड़ोदिया थाने के एसडीओपी कार्यालय को शुजालपुर से बेरछा किए जाने के फैसले का कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने विरोध किया है।
कुणाल चौधरी ने कहा कि अवंतीपुर बड़ोदिया क्षेत्र के लोगों का अधिकांश काम शुजालपुर से जुड़ा है। न्यायालय और एसडीएम कार्यालय भी शुजालपुर में हैं, ऐसे में एसडीओपी कार्यालय को बेरछा करना जनता की परेशानी बढ़ाने वाला फैसला है।
उन्होंने कहा कि थानों के कार्यालय बदलने के बजाय थानों में लूट और प्रताड़ना बंद करवाने की जरूरत है। कांग्रेस ने एसडीओपी कार्यालय को पुनः शुजालपुर करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।