गरोठ-बोलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, क्षेत्रीय विधायक चंदर सिंह सिसोदिया एवं मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान के दिशा-निर्देशन में सोमवार को बोलिया नगर में भाजपा परिवार की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसी क्रम में 17 सितंबर को दीपोत्सव आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।