BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2026, 6:37 pm
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिलेभर में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम, रक्तदान व नेत्र शिविर से लेकर हितग्राही परिवारों के घरों और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन तक होंगी गतिविधियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा, सहभागिता और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीमच जिले में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत 17 सितंबर को विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में विविध गतिविधियां होंगी।

अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में रक्तदान एवं नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राही परिवारों के घरों के साथ किलेश्वर महादेव मंदिर, स्मृति धाम, स्वतंत्रता सेनानी मूर्ति चौराहा सहित जिले के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं प्रतिष्ठित स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

जिले के प्रमुख मंदिरों, नव-निर्मित मंदिरों एवं धार्मिक परिसरों को भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों, अमृत सरोवर एवं अन्य महत्वपूर्ण जल संरचनाओं पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज, विद्यालय-महाविद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक केंद्र एवं जन-आकांक्षा केंद्रों में जनभागीदारी से विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी नवीन औद्योगिक इकाइयों, पर्यटन एवं आध्यात्म से संबंधित प्रमुख संरचनाओं तथा नगरीय एवं ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्य-
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका वार्ड में न्यूनतम 500 दीपक तथा प्रत्येक नगर परिवार द्वारा 250 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से जिले में सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता एवं जनभागीदारी को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE