BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2026, 6:51 pm
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम, ‘आशीर्वाद का दीया’ से ‘सुशासन सेवा संवाद’ तक होंगी विभिन्न गतिविधियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सेवा, सहभागिता एवं जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीमच जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी एवं नवाचार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

‘आशीर्वाद का दीया’ — 17 सितंबर

अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत हितग्राही परिवारों के घरों के साथ प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। आवास, जल संरचनाओं, सेतु, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, पंचायत भवन, पर्यटन एवं विकास परियोजनाओं पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 500, नगर पालिका वार्डों में 500 तथा नगर परिषद वार्डों में 250 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

‘मेरे सपनों का भारत’ — 19 से 26 सितंबर

इस दौरान चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ — 19 सितंबर से 5 अक्टूबर

शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उनके प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को नाट्य मंडलियों का सम्मान किया जाएगा।

‘आंगन मिलन सेवा’ — 26 सितंबर से 5 अक्टूबर

आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से न्यूट्रिशन बास्केट वितरण, टीकाकरण सहित अन्य विभागीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

‘सेवा की कहानी’ — 17 सितंबर से 17 अक्टूबर

शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि योजनाओं के प्रभाव और लाभ की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचे।

‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — 7 अक्टूबर

ग्राम एवं जिला स्तर पर जनभागीदारी से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के वाहन पर शासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा कलश एवं कृत्रिम मशाल भी रहेगी। विधानसभा क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक यात्रा पहुंचने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और विकास पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

‘सेवा—मेरा योगदान’ — 2 से 10 अक्टूबर

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से 25 सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें रक्तदान, अनाथालय एवं वृद्धाश्रम भ्रमण, अभिलेख अभियान, स्वास्थ्य जांच, योग-ध्यान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, शिक्षा सहयोग, डिजिटल साक्षरता, अंगदान, नशामुक्ति, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, सड़क सुरक्षा, प्लास्टिक मुक्त अभियान, जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया गतिविधियां, वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण, वोकल फॉर लोकल तथा शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ — 2 से 10 अक्टूबर

ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में जोनवार सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

‘सेवा के रंग—घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प की रंगोली’ — 9 एवं 10 अक्टूबर

इन दो दिनों में घर-घर रंगोली एवं थीम आधारित रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से सेवा, संकल्प एवं जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।

‘सेवा फर्स्ट—इनोवेशन चैलेंज’

इसमें विद्यार्थी, युवा, स्टार्टअप, प्रोफेशनल्स एवं इनोवेटर्स भाग लेंगे। 28 सितंबर को टूरिज्म कॉन्क्लेव तथा 12 अक्टूबर को इनोवेशन-यूथ कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा।

‘सुशासन सेवा संवाद’ — 17 अक्टूबर

अभियान के समापन अवसर पर ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ थीम पर सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

‘25 साल, 25 कहानियां—नेशनल अनबॉक्सिंग’

अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को सशक्त करते हुए शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। विभिन्न सेवा, जागरूकता एवं नवाचार गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE