BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2026, 7:08 pm
KHABAR : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता- उषा ठाकुर, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी द्वारा सोमवार शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने की, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुश्री उषा ठाकुर ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इसके तहत मंदिरों, घाटों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ दीपोत्सव किया जाएगा। इसके अलावा हितग्राहियों से सघन जनसंपर्क, नवाचार करने वाले उद्योगपतियों, मातृशक्ति एवं जनसेविकाओं से संवाद सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास
सुश्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर आया है। भारत आर्थिक क्षेत्र में 14वें स्थान से आगे बढ़कर अब दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।


उन्होंने कहा कि आज भारत की विकास दर दुनिया के कई बड़े देशों से बेहतर है। अमेरिका और चीन जैसे देशों की आर्थिक विकास दर की तुलना में भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। धारा 370, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसे दशकों पुराने विषयों का समाधान किया गया है।


राजनीति को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाएंगे
उषा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प है। राजनीति को समाज परिवर्तन और राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम बनाना ही भाजपा का उद्देश्य है।


उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सत्ता हाथ में आए तो उसका उपयोग जनसेवा के सशक्त माध्यम के रूप में होना चाहिए। इसी विचार को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरे एक माह तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के बीच सक्रिय रहेंगे।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव, सेवा संकल्प अभियान संयोजक विकास आर्य, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत पंवार, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, अजय यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE