नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। विघ्नहर्ता गणपति बप्पा सभी के जीवन से बाधाएं दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करें और प्रत्येक परिवार में आनंद एवं मंगल का वातावरण बना रहे।