सेंधवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नर्मदा संत श्री दादा गुरु सेंधवा के नगर वन पहुंचे। यहां उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नीम, वट और पीपल के पौधे रोपे।
दादा गुरु ने लोगों से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम वर्डे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक श्याम वर्डे ने भी पौधारोपण किया और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इससे पहले दादा गुरु ने नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव के निवास पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। यहां महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दादा गुरु के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।