BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2026, 11:10 am
KHABAR : दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने गोद ली हुई वार्ड 34 आंगनबाड़ी में विधि- विधान से की गणपति की स्थापना, पढे़ अनिल रजक की खबर

Share On:-

दतिया। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सोमवार को अपनी गोद ली हुई आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक-34 में सपरिवार पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा गणपति की प्रतिमा स्थापित की। 

इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों एवं उपस्थित जनों के साथ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव की शुरुआत की। कलेक्टर वानखड़े ने गणपति स्थापना से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। गणपति स्थापना के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े बच्चों और परिवारों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

गणपति स्थापना के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कलेक्टर वानखड़े के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और गणपति बप्पा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE