देवास। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में कथित धांधली के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी प्रतिमा, भोपाल चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से डीजे-बैंड के साथ ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा निकाली और कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।