BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2026, 4:24 pm
KHABAR : मनासा कॉलेज में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, वक्ताओं ने एकात्म मानव दर्शन पर रखे विचार, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मनासा कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद नीमच के टोली प्रमुख पंकज पोरवाल रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सारडा, कुकड़ेश्वर से दशरथ नागदा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री अश्विनी सोनी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता पंकज पोरवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा, संगठन निर्माण और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने दृढ़ संकल्प और सेवा भावना के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ और आगे चलकर उन्होंने अपना जीवन संगठन तथा राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। भारतीय जनसंघ के संगठन निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके चिंतन में व्यक्ति के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समग्र विकास के साथ व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और प्रकृति के बीच संतुलन पर जोर दिया गया।

आशीष सारडा ने कहा कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वावलंबन और जनभागीदारी के क्षेत्र में कार्य करते समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

अश्विनी सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं था। वे आधुनिक ज्ञान और विज्ञान को अपनाने के साथ भारत की परिस्थितियों, संस्कृति और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की दिशा तय करने पर जोर देते थे।

महेन्द्र पाल सिंह भाटी ने कहा कि जन अभियान परिषद सहित अनेक सामाजिक संगठन समाज में जनभागीदारी और सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। सेवा को केवल किसी एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता, छात्र-छात्राएं, नगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरचंद धनगर ने किया, जबकि आभार परामर्शदाता सपना बैरागी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE