शाजापुर। शाजापुर स्थानीय बस स्टैंड पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (ज्ञानेंद्र कुमार पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ष्इस्तीफा दोष् के नारे लगाते हुए निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का पुतला दहन किया और निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निर्वाचन संस्थाओं की गरिमा और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने कर गिरफ्तार की मांग की प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ओर निर्वाचन आयोग का पोस्टर दहन किया गया।