BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2026, 4:51 pm
BIG NEWS : नीमच में कांग्रेस का जोरदार हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट घेराव की कोशिश पर पुलिस से धक्का-मुक्की, बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता, पुतला फूंका, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का बुधवार को नीमच में बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनधिकृत बदलावों को लेकर जिला कांग्रेस ने गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। गांधी भवन से शुरू हुई कांग्रेस की रैली विजय टॉकीज, पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग, सराफा बाजार, घंटाघर, नया बाजार, फोजू का चौराहा, बारादरी, फव्वारा चौक, सब्जी मंडी, कमल चौक, भारतमाता चौराहा, जैन कॉलोनी, वीर पार्क रोड, शनि मंदिर, गायत्री मंदिर, टीवीएस शोरूम और एलआईसी चौराहा होते हुए संजीवनी नाले के समीप पहुंची।

कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रही रैली को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही शहर में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। संजीवनी नाले के पास पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी दौरान माहौल गरमा गया और कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पीछे किया।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल, सीएसपी किरण चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। कलेक्ट्रेट क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया था।

कलेक्ट्रेट घेराव से पहले फूंका पुतला, पुलिस से हुई तीखी झड़प
प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी फूंका। इसके बाद कलेक्ट्रेट की ओर जाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

कांग्रेस नेताओं का आरोप रहा कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

एसडीएम पराग जैन को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर तक जाने से रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मौके पर ही कलेक्टर के नाम एसडीएम पराग जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की मांग की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन का नाम भी उठा
प्रदर्शन के दौरान पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन का नाम भी कांग्रेस के पोस्टरों और आरोपों में सामने आया। कांग्रेस नेताओं ने उनके कार्यकाल में हुए विधानसभा चुनावों का संदर्भ देते हुए सवाल उठाए। हालांकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य निशाना मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कई लोग काले कपड़ों और काली पट्टी के साथ भी नजर आए। कांग्रेस ने इसे विरोध के प्रतीक के रूप में बताया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, नगर अध्यक्ष मोनू लोक्स, मंगेश संघई, सत्यनारायण पाटीदार, चंद्रशेखर पालीवाल, पार्षद योगेश प्रजापति, संदीप चौधरी, मन्नू बना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE