BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2026, 5:13 pm
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनासा में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित, आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम में दिखी पोषण और महिला सशक्तिकरण की झलक, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

नीमच। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत परियोजना मनासा द्वारा कन्या शाला हॉल, लक्ष्मीबाई मार्ग, मनासा में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी तथा विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुकड़ेश्वर उर्मिला पटवा रहीं। इस अवसर पर दिनेश राठौर, पंकज पोरवाल, अजय तिवारी एवं तीन महेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

परियोजना अधिकारी किरण कामदार ने बताया कि कार्यक्रम में 165 महिलाओं ने सहभागिता की तथा पोषण प्रदर्शनी में 165 विभिन्न पौष्टिक रेसिपी प्रस्तुत कीं। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी ली। कार्यक्रम में आकर्षक फल रंगोली भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत तीन बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं एवं बालिकाओं ने योजनाओं से प्राप्त लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, पोषण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE