BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 7:15 pm
REPORT : कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम आयोजित हुआ जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह, मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों तथा खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्‍मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में आयोजित किया गया। कार्यकम का शुभारंभ अतिथियों ने कन्याओं का पूजन कर किया। समारोह में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्‍न खेल गतिविधियों के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना गया। जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, कलेक्टर गौतम सिंह, जिला पंचायत सीईओ, सहित जनप्रतिनिधि एवं सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। 
इस अवसर पर विधायक सिसोदिया ने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह में हम मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रमों के समापन अवसर पर उपस्थित हैं। आज अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिये कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के नागरिक को दिया। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम में शिविर आयोजित कर आवेदन लिए गए और योजनाओ का लाभ दिया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने का है। केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के विकास के लिए नए आयाम लिख रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE