BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 12:35 pm
KHABAR : लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण पर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा छूट दी जायेगी, नवंबर माह की इस तारीख को उठा पाएंगे लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में 12 नवम्‍बर 2022 शनिवार को नेशनल लोक अदालत के माध्‍यम से निराकृत होने वाले विद्युत वितरण कंपनी से संबंधित मामलों में मप्र शासन ऊर्जा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार कंपनी विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा-126 एवं 135 के तहत न्‍यायालयों में लंबित प्रकरणों में निम्‍न दाब श्रेणी के सभी घरेलु, कृषि, 5 किलोवाट भार तक के गैर घरेलु,10 अश्‍वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्‍ताओं को छूट दी जावेगी।

प्री-लिटिगेशन स्‍तर पर- 
कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्‍व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित रशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन की अवधि समाप्‍त होने के बाद प्रत्‍येक छह माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्‍याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जावेगी।

लिटिगेशन स्‍तर पर- 
कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्‍व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन की अवधि समाप्‍त होने के बाद प्रत्‍येक छह माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले व्‍याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जायेगी, जो भी व्‍यक्ति उक्‍त छूट का लाभ लेना चाहता है, वे विद्युत मण्‍डल के कार्यालयों पर अथवा जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के जिला न्‍यायालय नीमच स्थित कार्यालय में सम्‍पर्क कर सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE