BREAKING NEWS
खरगोन में पहली बार जल योग का अनूठा आयोजन, 100 से.. <<     KHABAR : 54वीं मध्यप्रदेश सब जूनियर तैराकी.. <<     खरगोन में मराठा महिला मंडल का सराहनीय सेवा.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान पहुंचा बसों.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की हुंकार, मूल्य वृद्धि,.. <<     "संतों पर हमला बर्दाश्त नहीं", जावद में.. <<     KHABAR : आदित्य विधा विहार में रविवार सुबह.. <<     VIDEO NEWS : सड़क पर गंदगी, घरों में चिंता... नीमच के.. <<     BIG REPORT : 11 दिन से थमा मानसून, मंदसौर में गहराया जल.. <<     KHABAR : गरोठ के कन्या छात्रावास में फूड.. <<     KHABAR : चिता आंदोलन पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, उमंग.. <<     BIG NEWS : रामपुरा को मिली 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल.. <<     मल्हारगढ़ में स्कूली बसों पर उठे सवाल, क्षमता.. <<     उज्जैन में खूनी संघर्ष: आपसी रंजिश में दो की.. <<     खरगोन में चीते की दहशत, खलिहान में मिली गाय की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 12:55 pm
KHABAR : पुरस्कार से विद्यार्थी प्रोत्साहित होते हैं, कन्या शिक्षा परिसर में छात्रावास सप्ताह के समापन पर विद्यार्थियों का किया सम्मान, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्रावास सप्ताह के अंतर्गत हुई गतिविधियों के उपरांत विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम बिबडौद के सरपंच अंबाराम मईड़ा थे। अध्यक्षता जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त पारुल जैन ने की।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनके जीवन में आगे बढ़ने का हौंसला मिलता है ।

सरपंच मईड़ा ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। संस्था प्राचार्य गणतंत्र मेहता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था में विगत 7 दिवस के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों एवं साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया इसमें विद्यालय के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार की शिक्षिक वर्मा, मनीषा खराड़ी, अधीक्षक सीमा कनेरिया, सुनीता हारी द्वारा किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार विरेन्द्र सिंह राठौर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE