BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 3:05 pm
KHABAR : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2023 कार्यक्रम प्रारंभ, नवंबर माह की इस तारीख तक मतदान केंद्र पर प्राप्त किए जाएंगे दावे-आपत्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2023 के संदर्भ में 9 नवंबर से प्रारंभ किया जा रहा है।      

जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार 9 नवंबर को सभी मतदान केंद्र पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक सभी मतदान केंद्रों पर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावे आपत्ति  प्राप्त किए जाएंगे। जिले के ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होगी, वे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं। इसी क्रम में यदि किसी मतदाता को सूची में नाम विलोपित करना हो तो वह फार्म 7 भरकर दावा आपत्ति कर सकता है, फार्म 8 के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने संबंध में किसी प्रकार की त्रुटि को सुधार करवा सकता है तथा फॉर्म 6 बी में आधार की जानकारी प्रस्तुत कर सकता है। 
मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष कैंप 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु मतदान केंद्रों पर 4 विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें 12 नवंबर, शनिवार, 13 नवंबर रविवार, 19 नवंबर, शनिवार एवं 20 नवंबर रविवार को विशेष कैंप लगाया जाएगा। मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE