BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 3:44 pm
BIG REPORT : प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में सेवारत चिकित्सकों के अध्ययन के लिए बढ़ी 123 पीजी सीट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया है कि प्रदेश में सेवारत चिकित्सकों को पी.जी. पाठ्यक्रम में अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराने और प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस कड़ी में आयुर्विज्ञान राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के चिन्हांकित 11 जिला चिकित्सालय में डी.एन.बी. और पोस्ट एम.बी.बी.एस. पी.जी. डिप्लोमा की 31 सीट का प्रत्यायन्न किया गया है। साथ ही प्रदेश की 19 स्वास्थ्य संस्थाओं में सी.पी.एस. मुंबई द्वारा पी.जी. डिप्लोमा की 92 सीट उपलब्ध हैं। इससे प्रदेश को हर वर्ष  स्नातकोत्तर विशेषज्ञता रखने वाले 123 विशेषज्ञ चिकित्सक मिलेंगे। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।      
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश को प्राप्त पीजी विशेषज्ञता पाठ्यक्रम की कुल 123 सीट में एम.बी.बी.एस. डी.एन.बी. की 2, एम.बी.बी.एस., एन.बी.ई. एस.पी.जी. डिप्लोमा की 29 और  सी.पी.एस., पी.जी. डिप्लोमा की 92 सीट सम्मिलित है। डी.एन.बी. और पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए संबंधित शैक्षणिक वर्ष के लिए आयोजित नीट पी.जी. परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अखिल भारतीय कोटा के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आयुर्विज्ञान राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। राज्य स्तर पर आरक्षित एन.बी.ई.एस. पी.जी. डिप्लोमा और सी.पी.एस. पी.जी. डिप्लोमा के लिए पृथक से ऑनलाइन आवेदन  और काउंसिलिंग से सीट आवंटन किया जाएगा। इसमें सेवारत चिकित्सकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
स्वास्थ्य  मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि  जिन स्वास्थ्य संस्थाओं में पी.जी. पाठ्यक्रम की सीट बढ़ाई गई है, उनमें कमला नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल भोपाल, इंदिरा गांधी गैस राहत  हॉस्पिटल भोपाल, मानसिक आरोग्यशाला  ग्वालियर,  सी.एच. रानी दुर्गावती जबलपुर, पी.सी. सेठी इंदौर  और  भोपाल, होशंगाबाद, विदिशा, सीहोर, ग्वालियर, गुना, मुरैना, शिवपुरी, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, शहडोल, बड़वानी,  खंडवा, उज्जैन, रतलाम और  मंदसौर जिला चिकित्सालय सम्मिलित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE