BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 10:58 am
BIG NEWS : समूह से जुड़ने के बाद आया महिलाओं के आर्थिक स्तर में सकारात्मक बदलाव, परिवार की आर्थिक तंगी के कारण गृहणियां हो रही थी परेशान, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनकर आया है। रतलाम के संत नगर कालोनी नाकोडा स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं के जीवन में भी मिशन से सुखद् बदलाव आया है। समूह की सदस्याएं परिवार की आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहती थी। महिलाओं के जीवन में बदलाव तब आया जब राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा नाकोडा स्वयं सहायता समूह को 1 लाख रुपए का ऋण प्राप्त हुआ।

समूह की अध्यक्षा कमल जैन ने बताया कि रोजगार प्राप्ति के साधनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर स्वयं सहायता समूह का गठन कर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में आवेदन किया गया। मिशन द्वारा समूह को 1 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया जिससे समूह की सदस्याओं ने पत्तल दोना बनाने का कार्य आरम्भ किया। शुरूआत में 4 हजार रुपए प्रतिमाह की प्राप्त हुआ। समूह द्वारा निरन्तर मेहनत करने से 20 हजार रुपए प्रतिमाह प्राप्त होने लगा है। कमल जैन कहती हैं कि नाकोडा स्वयं सहायता समूह संचालित होना ही हमारे जीवन का सबसे बडा सफल पक्ष है जिससे गृह कार्य के साथ-साथ आमदनी भी प्राप्त हो रही है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE