BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 11:43 am
KHABAR : रामपुरा के थाना परिसर में हुई आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सदस्यों से की मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली मूर्तियों का उपयोग करने की अपील, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों से कराया अवगत, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे एवं शांति पूर्वक मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार केमिकल से बनी मूर्तियों का उपयोग नहीं किया जाए, क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन होते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके स्थान पर मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली मूर्तियों का उपयोग किया जाए।

तहसीलदार सिसोदिया ने समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि भगवान गणेश की प्रतिमाएं नियमों और पंडाल के आकार के अनुसार ही स्थापित की जाएं।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय सागरिया ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। त्योहारों पर निकलने वाली झांकियां परंपरागत मार्ग से ही निकाली जाएंगी। दोनों वर्गों के नागरिक गण श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाएं।

बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, पत्रकार बंधु, विद्युत विभाग, नगर पंचायत विभाग के सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE