BREAKING NEWS
मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 4:28 pm
GOOD NEWS : प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पहल पर जावद कॉलेज में आयोजित होगा टीसीएस कम्‍पनी का प्‍लेसमेंट ड्राईव, इस तारीख को उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के विशेष प्रयासों से शासकीय महात्‍मागांधी महाविद्यालय जावद में रविवार 13 नवम्‍बर 2022 को प्रात 10.30 बजे टीसीएस कम्‍पनी का एक प्‍लेसमेंट ड्राईव (कैम्‍पस इन्‍टरव्‍यू) का आयोजन किया जा रहा है। इच्‍छुक एवं पात्र युवक-युवतियां 11 नवम्‍बर शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक शासकीय महात्‍मागांधी महाविद्यालय जावद अथवा शासकीय महा विद्यालय सिंगोली में उपस्थित होकर, अपना पंजीयन करवा सकते है। जावद कॉलेज के प्राचार्य डॉ.डी.एल.अहीर ने बताया, कि साक्षात्‍कार में उपस्थित होने वाले उम्‍मीदवार नीमच जिले के निवासी हो, वर्ष 2021 या 2022 में किसी भी संकाय से स्‍नातक परीक्षा उत्‍तीर्ण हो, अध्‍ययन के दौरान किसी भी प्रकार का अध्‍ययन अंतराल नही रहा हो, उनकी आयु 18 से 28 वर्ष के मध्‍य हो,इससाक्षात्‍कार में भाग ले सकते है।साक्षात्‍कार (वॉक-इन-ड्राईव) के समय उम्‍मीदवार को दस्‍तावेजों की मूल प्रतियां का एक सेट एंव छायाप्रतियों के दो सेट फोल्‍डर में जमाकर साथ में लाना अनिवार्य है।

टीसीएस आवेदन फार्म इस हेतु नवीन आवेदक पर जाकर कर निर्देशानुसार पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर उसका प्रिंट आउट लेवें। रिज्‍युम, आधार कार्ड, स्‍वंय का पासपोर्ट साईज का कलर फोटो 10 वीं 12 वीं एवं स्‍नातक की सभी अंकसूचियां, स्‍नातक उपाधि प्रमाण पत्र (‍यदि वर्तमान में उपलब नही हो, तो चयनित होने पर कम्‍पनी द्वारा दीगई समय सीमा में उपलब्‍ध कराना अनिवार्य होगा । इच्‍छुक उम्‍मीदवार उक्‍त दस्‍तावेजों के सेट के साथ-साक्षात्‍कार में उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में विस्‍तृत जानकारी शासकीय महात्‍मागांधी महाविद्यालय जावद एवं शासकीय महा विद्यालय सिंगोली में उपस्थित होकर प्राप्‍त की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE