BREAKING NEWS
NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 5:52 pm
REPORT : रेलवे कर्मचारी, मरीज, चिकित्सीय लाभार्थी हेतु HMIS एप्लीकेशन सम्बंधित वेबिनार का हुआ आयोजन, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

कोटा। भारतीय रेल के 705 रेलवे चिकित्सालयों द्वारा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम का उपयोग प्रारंभ किया जा रहा है। समस्त रेलवे कर्मचारी/ मरीज/चिकित्सीय लाभार्थी/रेलवे पेंशनर एचएमआईएस का भरपूर लाभ उठा सकें। इस उदेश्य से दिनांक 10 नवम्वर को शाम 03 बजे से 05 बजे WEBEX/YOUTUBE /फेसबुक लिंक के माध्यम एप्लीकेशन के उपयोग हेतु ट्रेनिंग सेशन रखा गया । यह ट्रेनिंग सेशन हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रसारित किया गया | सेशन के दौरान HMIS से सम्बंधित बेसिक बातें तथा रेलवे चिकित्सीय लाभार्थियों द्वारा इसके उपयोग की विधि सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 

इस दौरान HMIS के विभिन्न मोडयुल्स जैसे पंजीकरण, OPD सुविधा, फार्मेसी सुविधा, लैब टेस्ट, IPD सुविधा आदि सेवाओं को प्राप्त करने की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। मोबाइल एप के प्रयोग से सेल्फ रजिस्ट्रेशन सम्बंधित ट्रेनिंग भी प्रदान की गयी । सेशन के दौरान क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से फार्मेसी से दवा लेने और इलाज हेतु लम्बी कतार से बचने के उपाय सहित लैब रिपोर्ट्स आदि देखने के लिए एप का प्रयोग आदि जानकारी सहित सभी प्रकार के प्रश्नों का उत्तर उक्त सेशन के माध्यम से दिया गया । 

उपरोक्त के अतिरिक्त आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में विडियो सहित पूर्ण जानकारी भी प्रदान की गयी। जिससे जानकारी के आभाव में कोई भी जरूरतमंद परेशान न हो और उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा सके । उपरोक्त सभी सुविधाओं से इष्टतम लाभान्वित होने के लिए सभी लाभार्थियों के पास UMID (यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड) होना अति आवश्यक है। अतः सभी रेलवे कर्मचारी/मरीज/चिकित्सीय लाभार्थी/रेलवे पेंशनर जल्द से जल्द अपना UMID कार्ड बनवा लें तथा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठायें। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE