रतलाम। रतलाम मंडल में मेंटेनेंस कार्यों के लिए ब्लॉक के कारण के रतलाम रेल मंडल की आधा दर्जन यात्री गाड़ियां प्रभावित हुई है। प्रभावित यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग और शार्ट टर्मिनेट कर संचालित किया जाएगा।
रतलाम-नीमच खंड में ट्रैक मेंटेनेंस हेतु 19 नवम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक प्रत्येक रविवार को 05 घंटे का मेगा ब्लॉक प्रस्तावित है। वहीं रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर परिचालित की जाने वाली एक जोड़ी ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर ब्लॉक के कारण, परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
रतलाम-चित्तौड़गढ़ के मध्य चलने वाली इन दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा-
1- गाड़ी संख्या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम ट्रेन, यमुना ब्रिज से 19 एवं 26 नवम्बर 2022 तथा 03, 10, 17, 24 तथा 31 दिसम्बर 2022 को चलने वाली चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़-रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 19327 रतलाम उदयपुर सिटी ट्रेन रतलाम से 20 एवं 27 नवम्बर 2022 तथा 04, 11, 18 एवं 25 दिसम्बर 2022 को चलने वाली चित्तौड़गढ़ से उदयपुर सिटी के लिए चलेगी तथा रतलाम-चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।