BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 5:03 pm
REPROT : प्रदेश में पहली बार मल्हारगढ़ क्षेत्र में 5 महिला समूह कर रही है 5 राशन दुकानों का संचालन, शिवराज सरकार की नीतियों ने महिलाओं को बनाया स्वावलंबी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों एवं सरकार की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की सोच को आगे बढ़ाते हुए मंदसौर जिले ने प्रदेश में एक अद्भुत एवं आश्चर्यजनक काम करके दिखाया है और यह काम किया है, जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने। यह कार्य कठिन जरूर था, लेकिन असंभव नही। स्त्री को शक्ति का रूप प्रदान किया गया है और जब देवी शक्ति किसी कार्य को करने की ठान लेती है तो, तो उनके लिए असंभव कुछ नहीं होता। जिले में महिला स्व सहायता समूह को तैयार करने, उनको स्वावलंबी बनाने, उनको प्रेरणा प्रदान करने, प्रशिक्षण देने एवं आत्मनिर्भर बनाने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का महत्वपूर्ण योगदान है।

कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा बताया गया कि, 05 स्व सहायता समूह ने जिले में 05 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन किया है। और वे जिन दुकानों का संचालन कर रही हैं, वह सभी दुकाने बहुत अच्छी तरीके से चल रही है। इन 05 समूहों में देवनारायण स्व सहायता समूह द्वारा ग्राम खखराई में शासकीय उचित मूल्य की दुकान, जय महाकाल स्व सहायता समूह द्वारा ग्राम नापाखेड़ा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कालका देवी स्व सहायता समूह द्वारा ग्राम सोकड़ी में शा उचित मूल्य की दुकान, जय दुर्गा स्व सहायता समूह द्वारा ग्राम हिंगोरिया छोटा में शा उचित मूल्य की दुकान, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था लसूडिया राठौड़ द्वारा चिताखेड़ी में शा उचित मूल्य की दुकान संचालित कर रही है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण कदम रू स्व सहायता समूह-
सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इससे हम जैसी कई महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होगी। मल्हारगढ़ क्षेत्र की हम सभी 5 समूहों की महिलाओं ने यह निर्णय लिया कि हम सभी राशन की दुकान संचालित कर सकते हैं। इस कार्य के लिए कलेक्टर गौतम सिंह ने राजस्व विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को लगातार इस तरह के कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इन विभागों ने हम सभी महिलाओं का पूरा पूरा सहयोग किया। जब हम इस कार्य को करने से घबराते थे या डरते थे। उस समय यही विभाग हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता था। हमने जो कार्य करके दिखाया है, वह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा दायक है। इस कार्य से समूह की महिलाएं निश्चित रूप से आर्थिक रूप से सशक्त होगी तथा आगे बढ़ेगी। हमारा योगदान देश, प्रदेश, जिले की आर्थिक उन्नति में योगदान करेगा।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE