BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 5:17 pm
KHABAR : हांसपुर में हुआ नशामुक्ति अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में गया बताया, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर   

Share On:-

नीमच। नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में नशा मुक्‍त भारत अभियान अंतर्गत जन जागरूकता हेतु जिला पंचायत सीईओं गुरू प्रसाद एवं उप संचालक सामाजिक न्‍याय विभाग व अति सीईओं जिला पंचायत अरविन्‍द डामोर एवं नोडल अधिकारी व जिला समन्‍वयक जन अभियान परिषद वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्राम हासपुर के शासकीय हाई स्कूल में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हासपुर के सहयोग से नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

ब्लॉक समन्वयक महेन्द्रपाल सिंह भाटी द्वारा नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताते हुए ग्राम में लोगो को नशे से दूर रहने, जीवन में कभी नशा नहीं करने एवं नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्‍तार से समझाया गया। साथ ही बताया कि यदि आपके परिवार में कोई नशा करता है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर द्वारा नशा मुक्ति अभियान में जुडकर ग्राम को पूर्णत नशा मुक्‍त करने के लिए संकल्‍प दिलाया एवं बताया कि ऐसे लोग जो नशा करते है यदि उन्‍हें नशा छोडने में समस्‍या आ रही है तो वे नशा मुक्ति केन्‍द्र नीमच में संपर्क कर अपना ईलाज करवा सकते है। 

आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि रमेश धनगर, भाजपा वरिष्ठ नेता विष्णु शर्मा, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष घनश्याम मोरी, विद्यालय शिक्षक गणेश जैन, गोपालदास बैरागी, हरिप्रसाद शर्मा, छात्र उषा शर्मा, चेतना शर्मा, मेंटर्स प्रह्लाद धनगर, लक्ष्मीनारायण एवं गांव के राजेन्द्र कारपेंटर, शालीगराम शर्मा, वसूली पटेल, कंवरलाल शर्मा उपस्थित थे । 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE