BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आज मनासा में.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : वेदांता की हिंदुस्तान जिंक विश्व स्तर पर.. <<     NEWS : एम अकादमी विद्यालय में अग्निशमन विभाग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर मे चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, नगर.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस की पूर्व महिला नगर अध्यक्ष ने.. <<     NEWS : जैन मंडल के तत्वावधान में महावीर जन्म.. <<     NEWS :  जिला पुलिस की विशेष टीम में वांछित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : बीजेपी-कांग्रेस प्रत्यशियों ने भरा.. <<     KHABAR : सवर्धिनी महिला समन्वय शाखा द्वारा दुर्गा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति.. <<     KHABAR : आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मेला के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 24 वर्षीय आमिर खान और किराना शॉप, जब.. <<     KHABAR : बीएसपी प्रत्याशी अर्जुन भलावी ने भरा.. <<     NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत साडास थाना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 7:34 pm
NEWS : सामाजिक न्याय व सामाजिक सुरक्षा सरकार का ध्येय, देश की सैन्य शक्ति पर हम सभी को गर्व, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में लिए जा रहे अहम फैसले- अशोक गहलोत, चित्तौड़गढ़ में 149 करोड़ रूपए के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के कार्यकाल में राष्ट्रहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए । स्व इंदिरा ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने और पाकिस्तान को विभाजित कर बांग्लादेश बनवाने जैसे साहसिक निर्णय लिए । इस युद्ध में 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करवाने वाली भारतीय सैन्य शक्ति पर हम सबको गर्व है।

गहलोत मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी उद्यान में स्व राजीव गांधी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 149 करोड़ रूपए के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण के बाद यहां आने वाले युवाओं को इन महान नेताओं के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद आयी सरकारों द्वारा भारत के नव लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य किया गया। इसी का परिणाम है कि देश में संविधान लागू होने के साथ ही महिलाओं को मतदान करने का अधिकारी मिला, जबकि अन्य लोकतंत्रों में इसमें काफी समय लगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सकारात्मक सोच के साथ हर वर्ग की प्रगति के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है। इस योजना के तहत प्रदेशवासियों के लिए 10 लाख तक का इलाज निःशुल्क कर दिया गया है। लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, कॉक्लियर इम्प्लांट आदि जटिल उपचारों में 10 लाख की सीमा समाप्त कर दी गई है। सभी प्रकार की दवाईयां और जांचें निःशुल्क कर दी गई है। इसके अलावा 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा आमजन को दिया जा रहा है। इंदिरा रसोई में मात्र 8 रुपये में पौष्टिक भोजन परोसा जा रहा है। राज्य सरकार प्रति थाली 17 रुपए का अनुदान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।  वर्तमान कार्यकाल में अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। लगभग इतने ही सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है तथा 1 लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती की घोषणा की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णयों से महिला शिक्षा के क्षेत्र में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। पिछले चार सालों में राज्य में 211 महाविद्यालय खुले हैं जिनमें 91 बालिका महाविद्यालय हैं। राज्य सरकार द्वारा किसी विद्यालय में 500 बालिकाओं का नामांकन होने पर महाविद्यालय खोले जाने का एतिहासिक निर्णय लिया गया है।
 
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति प्रतापसिंह खाचरियावास, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राजस्थान हेरिटेज कंजर्वेशन एवं प्रमोशन ऑथोरिटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास-

बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय चित्तौड़गढ़, गंभीरी नदी पर पुलिया निर्माण कार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सावा महेशपुरम, नगर परिषद के सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का निर्माण, गंभीरी मध्यम सिंचाई परियोजना के नहरी तंत्र का जीर्णोद्धार, मोड़ी खेड़ा महादेव एवं शादी लघु सिंचाई परियोजना का जीर्णोद्धार, लव कुश वाटिका, नवीन कन्या महाविद्यालय बस्सी भवन, ड्रग वेयर हाउस का विस्तारीकरण का शिलान्यास, पीएचसी नेतावल महाराज का उद्घाटन, पीएचसी रोलाहेड़ा का उद्घाटन, नवीन कृषि महाविद्यालय बस्सी का शुभारंभ,  गांधी वाटिका का लोकार्पण, राजीव गांधी उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरिय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE