BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 7:40 pm
KHABAR : रेडक्रॉस की नेकी की गाड़ी कल राजस्व कॉलोनी क्षेत्र में, जरुरतमंदो के लिए कपड़े एवं कम्बल करेगी एकत्रित, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा चलित नेकी की गाड़ी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर गरीब और जरूरतमंदों के लिए नए एवं पुराने पहनने योग्य कपड़े एवं कंबल एकत्रित करने का अभियान चल रहा है l जिसके अंतर्गत माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को नेकी की गाड़ी शहर के विभिन्न वार्डो में भ्रमण करेगी। 

इसी कड़ी में कल दिनांक 23 नवंबर 2022 बुधवार को सुबह 11 बजे से नीमच के राजस्व कॉलोनी क्षेत्र में नेकी की गाड़ी रेडक्रॉस की टीम के साथ कपड़े एवं कंबल एकत्रित करने हेतु पहुंचेगी। इसी प्रकार दिनांक 14 दिसंबर 2022 को विकास नगर एवं 28 दिसंबर 2022 को हुडको कॉलोनी एवं शिक्षक कॉलोनी में भ्रमण कर गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए कपड़े एकत्रित करने का कार्य करेगी l
 
रेडक्रॉस द्वारा अपील की गई है कि इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें एवं गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए कंबल एवं नए व पुराने पहनने योग्य कपड़े अधिक से अधिक संख्या में रेड क्रॉस की नेकी की गाड़ी के साथ भ्रमण कर रही रेडक्रॉस की टीम को उपलब्ध करावे, ताकि उसको जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE