BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 7:43 pm
KHABAR : नवजात शिशु सप्‍ताह के अंतर्गत बच्‍चे की देखभाल एवं टीकाकरण के संबंध में किया जागरूक, 27 नवंबर तक संचालित होगी गतिविधियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्‍टर गौतम सिंह के निर्देशन में नवजात शिशु सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं एवं ग्रह भेंट के दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को बच्चे की देखभाल एवं टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया जाए। राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 27 नवंबर 2022 तक जिले में संचालित किया जा रहा है।            

डॉ. अरविंद वर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. आशीष मादलिया तथा एसएनसीयू में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ द्वारा नवजात शिशु की देखभाल , बच्चे को मां का दूध कैसे पिलाएं , 6 माह तक केवल शिशु को मां का दूध तथा 6 माह पश्चात मां के दूध के साथ-साथ ऊपरी आहार शुरू करना है । बच्चा कमजोर है , बच्चे को कंगारू मदर केयर देना है ,उसके संबंध में समझाया गया । बच्चे का आंगनबाड़ी केंद्र में 1 दिन छोड़कर बच्चे का वजन करना है । यदि बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है तो तत्काल चिकित्सक या स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अवश्य दिखाएं । 0-2 माह के शिशुओं में खतरे के चिन्ह - शिशु का ज्यादा ठंडा या गर्म होना , मां का दूध ना पी पाना , सुस्त या बेहोश होना , झटके आना , सांस का तेज चलना एवं पसलियों का धसना । 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में खतरे के चिन्ह - पीने या स्तनपान करने में असमर्थ , बार बार उल्टी करना , बच्चा सुस्त या बेहोश हो , बच्चे को दौरे पड़ रहे हो या झटके आ रहे हो , सांस का तेज चलना या पसलियों का  धंसना। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर करें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE