BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 7:45 pm
NEWS : ओपीएस लागू करने के निर्णय की चर्चा पूरे देश में- मुख्यमंत्री, विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के राजस्थान सरकार के फैसले की चर्चा पूरे देश में हो रही है और एक दिन यह योजना पूरे देश मे लागू होगी। मुख्यमंत्री ने अपनी चित्तोड़गढ़ यात्रा के दौरान इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारी का अगर भविष्य सुरक्षित होगा तो वह बेहतर कार्य करेगा इसलिए राजस्थान सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया। सरकार ने ओपीएस लागू करने की सिर्फ घोषणा ही नहीं की बल्कि इसे धरातल पर लागू भी कर दिया है और कई कर्मचारियों को इसका लाभ भी मिल चुका है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हिंदुस्तान के पेंशन गांधी नाम दिया। उन्होंने संविदाकर्मियों का स्थाईकरण, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जैसे संवेदनशील फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला, खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व राजस्थान विरासत संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत भी उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE